गर्मियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं…

0
91

गर्मी के दिनों में खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर इस दौरान उचित आहार का पालन न किया जाए तो शरीर में कई तरह की बीमारियां घर कर लेती हैं। साथ ही फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए शरीर को ठंडक देने वाली चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए। साथ ही पानी अधिक पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए एनर्जी ड्रिंक जैसे नारियल पानी, गन्ने का रस पिएं। साथ ही, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनसे बचना चाहिए। गर्मियों में इन चीजों को खाने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर

अत्यधिक मसालेदार भोजन:

गर्मी के दिनों में खाना पकाने में काली मिर्च मसाले का प्रयोग कम करना चाहिए. साथ ही तली-भुनी चीजों को खाने से भी बचना चाहिए। तेल और मसालों से भरपूर खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। मिर्च पाउडर गरम मसाला जैसे मसाले गर्मी के दिनों में शरीर को गर्माहट देते हैं। जिससे पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। इस तरह के भोजन को खाने से शरीर में पित्त दोष बढ़ता है। इसलिए गर्मियों में तेल मसाले वाला खाना खाने से बचना चाहिए।

नॉनवेज बंद कर दें:

जो लोग नॉनवेज खाते हैं उन्हें गर्मियों में इसका सेवन कम कर देना चाहिए। गर्मियों में रोजाना नॉनवेज खाने से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

अस्वास्थ्यकर खाना न खाएं :

आजकल लोग स्ट्रीट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, पास्ता खाना पसंद करते हैं. लेकिन गर्मी के दिनों में आपको इस तरह के जंक फूड खाने से बचना चाहिए। ऑयली और जंक फूड खाने से पेट खराब हो जाता है। साथ ही इसका पाचन ठीक से नहीं हो पाता और वजन भी बढ़ने लगता है।

अचार कम खायें :

कई लोगों को रोजाना खाने में अचार खाने की आदत होती है. लेकिन गरमी के दिनों में ज्यादा अचार खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. क्‍योंकि अचार में मसाले और तेल की मात्रा ज्‍यादा होती है और ये फरमेंटेड होते हैं। इसमें सोडियम की मात्रा भी अधिक होती है जो अपच का कारण बन सकती है।

चाय कॉफी कम कर दें:

गर्मी के दिनों में चाय और कॉफी जैसे पदार्थों का सेवन भी कम करना चाहिए। इस तरह के पेय से शरीर में गर्मी बढ़ती है। इसलिए गर्मियों में चाय कॉफी की जगह नारियल पानी, गन्ने के रस जैसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here