Saturday, July 27, 2024

स्कूटर पर महिला के पीछे कुत्तों के झुंड ने किया पीछा पलक झपकते ही हो गया हादसा…

गुजरात ही नहीं देशभर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है. जगह-जगह कुत्तों का कहर जारी है। अचानक कुत्ते भौंकने और वाहनों के पीछे भागने लगें तो लोग हमेशा डर जाते हैं। साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी ही एक घटना ओडिशा के बेहरामपुर में हुई है। जहां स्कूटी पर जा रही महिला के पीछे आवारा कुत्तों का झुंड आ गया। और भौंकने लगा। तो डरी सहमी महिला ने स्कूटी को फुल स्पीड में भगा दिया। जिसके बाद महिला ने अपना संतुलन खो दिया और सीधे खड़ी कार से जा टकराई. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में स्कूटी सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. वीडियो किसी सुनसान जगह का लग रहा है। क्योंकि सड़क से कोई वाहन दिखाई नहीं दे रहा है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles