Saturday, July 27, 2024

भोला फिल्म देखने वाले दर्शकों को अभिषेक बच्चन ने दिया सरप्राइज पार्ट 2 में विलेन होंगे अभिषेक बच्चन…

अजय देवगन की फिल्म भोला रामनवमी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। ऐसा लगता है कि इस फिल्म को दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. क्योंकि इस फिल्म में पारिवारिक दर्शकों, महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ खास नहीं है। फिल्म भोला का पहले दिन का कलेक्शन करीब 10 से 12 करोड़ रुपये रहा।

फिल्म भोला की कहानी दर्शकों को पकड़ नहीं पाई। क्योंकि इसमें एक्शन से भरपूर सीन ज्यादा हैं। लेकिन ये फिल्म रिलीज के साथ ही दर्शकों के लिए एक नया सरप्राइज लेकर आई है. एक्शन से भरपूर फिल्म खत्म होती है और दर्शकों को टू बी कंटीन्यूड देखने को मिलता है… यानी फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा।

फिल्म के अंत में अभिषेक बच्चन की एंट्री होती है तो लोग हैरान रह जाते हैं। भोला पार्ट टू में अभिषेक बच्चन एक समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगे और उनकी एंट्री का खुलासा हो गया है। भोला 2 में अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन एक बात फाइनल है कि भोला के सीक्वल में अभिषेक बच्चन नजर आएंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles