Friday, April 26, 2024

अपने बचपन के घर पहुंचीं अनुष्का शर्मा, शेयर किया Video, कहा- यहां पहली बार तैरना सीखा, पापा ने सिखाया इन गलियों में स्कूटर चलाना…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मध्य प्रदेश के महू पहुंचीं. एक्ट्रेस ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का अपने बचपन के घर, महू आर्मी कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल और स्विमिंग पूल को दिखाती हैं।

अनुष्का शर्मा ने वीडियो में शेयर किए अपने बचपन के यादगार पल
उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनका बचपन प्यार में बीता है। वीडियो में अनुष्का अपने बचपन के घर का रास्ता दिखाती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने बचपन के दोस्त के घर की ओर भी इशारा करती हैं।

यहां पहली बार तैरना और स्कूटर चलाना सीखा’अनुष्का ने वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने महू में पहली बार तैरना सीखा। महुनी गली में पहली बार पापा ने मुझे स्कूटर चलाना सिखाया। इसी गली में एक भाई ने अपने जन्मदिन पर वीडियो गेम मांगा और वह गेम था। वह यहीं पली-बढ़ी और उनके दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी।

सेलेब्स ने किया कमेंट:अनुष्का के इस वीडियो पर सेलेब्स ने कमेंट किया। एक्ट्रेस गुल पनाग ने कहा कि ओह माय गॉड. मुझे महू जाना है।

उज्जैन में भस्म आरती:के लिए महू जाने से पहले अनुष्का-विराट उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर गए । यहां दोनों ने सुबह चार बजे भस्म आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद दोनों मंदिर के गर्भगृह में गए और पंचामृत का अभिषेक किया। डेढ़ घंटे तक विराट-अनुष्का नंदी हॉल में बैठे रहे।

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म:अनुष्का शर्मा आखिरी बार ‘जीरो’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना कैफ थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में काम कर रही हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles