Monday, May 20, 2024

उत्तर-पश्चिम दिशा में इस रंग की मोमबत्ती लगाने से कभी नहीं आएगी गरीबी, हमेशा रहेंगे मालामाल…

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में कैंडल्स लगा के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स लगाना अच्छा माना जाता है। दरअसल वायव्य कोण का संबंध धातु तत्व से है और धातु तत्व का संबंध सफेद रंग से है। अतः वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स लगानी चाहिए। इससे उस दिशा के शुभ फल प्राप्त होते हैं।

इसके साथ ही आप अनेक विषयों के ज्ञाता होते हैं। साथ ही इस दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स लगाने से पिता की भी तरक्की होती है। पिता की बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही आप मानसिक रूप से हष्ट-पुष्ट रहते हैं।

वहीं पश्चिम दिशा में कैंडल्स के लिए सफेद रंग का चुनाव करना चाहिए। दरअसल पश्चिम दिशा का संबंध धातु से है और धातु का संबंध सफेद रंग से है। साथ ही इस दिशा का संबंध हर्ष तत्व से है और सफेग रंग भी खुशहाली का प्रतीक है। अतः पश्चिम दिशा में सफेद रंग की कैंडल्स लगाने से घर के हर्ष तत्व में बढ़ोतरी होती है और घर में खुशियां ही खुशियां होती हैं।

इसके अलावा घर की छोटी कन्या को भी खुशी मिलती है। साथ ही मुंह से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है और चेहरे पर एक अलग ही रौनक छा जाती है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles