Saturday, July 27, 2024

डायबिटीज में किशमिश खा सकते हैं या नहीं, जानिए इसका सीधा और सही जवाब…

डायबिटीज की समस्या आज के दौर में हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है। इस बीमारी से ग्रसित लोगों को दवाएं तो खानी ही पड़ती हैं, साथ ही साथ कई चीजों का परहेज भी करना होता है। जिनमें सबसे ऊपर है मीठी चीजों की मनाही। डायबिटीज के शिकार बच्चे और जवान लोगों के लिए मीठी चीजों के लिए जुबान पर ताला लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में वह ढूंढते रहते हैं कि क्या-क्या मीठी चीजें वो डायबिटीज के साथ खा सकते हैं। जिनमें एक नाम किशमिश का भी आता है। क्या डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं? ऐसे सवालों का जवाब हम देने वाले हैं।

डायबिटीज में किशमिश?

एक्सपर्ट के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज कम मात्रा में किशमिश का सेवन कर सकते हैं। अंगूर से किशमिश बनती है, जिसमें प्राकृतिक चीनी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। अगर डायबिटीज के मरीज मीठे की कमी को पूरा करने के लिए किशमिश खाना चाहते हैं तो कभी-कभी कम मात्रा में खा सकते हैं। किशमिश में प्राकृतिक चीनी के साथ फाइबर और विटामिन भी मिलता है।

किशमिश के फायदे

-किशमिश में कैल्शियम, पोटेशियम और बोरॉन के साथ आयरन भी होता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है।

-किशमिश में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जिससे ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद होती है।

-किशमिश में बोरॉन होता है ये एक ऐसा खनिज है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है।

-किशमिश में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है।

-किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

-डायबिटीज के मरीज किशमिश को भिगाकर खाएं, इससे फायदा मिलेगा।

-किशमिश को सलाद में डालकर या दलिया में मिलाकर खा सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles