Thursday, April 25, 2024

इस साल भी दिवाली सेलिब्रेशन को लेकर कन्फ्यूजन जानिए कब है दिवाली और कब है शुभमुहूर्त…

हिंदू धर्म में दिवाली को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। दिवाली के त्योहार के कई दिन पहले से ही इसे मनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। यह दीपोत्सव 5 दिनों तक चलता है। इन पांच दिनों का अपना ही महत्व है। धन तेरस, काली चौदश के बाद तीसरे दिन हर घर में लक्ष्मी पूजा की जाती है। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज होता है। साल 2023 में जहां दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा, वहीं तारीख को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

साल 2023 में कब मनाई जाएगी दिवाली?
साल 2022 में सूर्य ग्रहण के कारण दिवाली एक ही दिन मनाई गई थी। वहीं, साल 2023 में दिवाली मनाने की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। साल 2023 में कार्तिक मास की अमावस्या 12 नवंबर दिन रविवार को पड़ रही है। अमावस्या तिथि 12 नवंबर रविवार को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर 13 नवंबर सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदयतिथि के अनुसार दीपावली 13 नवंबर को मनाई जानी चाहिए। लेकिन दिवाली की पूजा रात में की जाती है, इसलिए साल 2023 में 12 नवंबर को दिवाली मनाना शुभ रहेगा।

हैप्पी दिवाली 2023

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : 17:40 से 19:36
अवधि : 1 घंटा 55 मिनट
प्रदोष काल : 17:29 से 20:07
वृष काल : 17:40 से 19:36
महानिशीथ काल में लक्ष्मी पूजन मुहूर्त : 23:39 से 24 : 31 से
अवधि : 52 मिनट
सिंह काल : 24:12 से 26:30 तक

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles