Saturday, July 27, 2024

दीपिका कक्कड़ ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, पत्नी की डिलीवरी पर शोएब इब्राहिम ने दिया ये रिएक्शन…

ससुराल सिमर का’ से घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं। काफी समय से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि, दीपिका मां बन गई हैं। इन खबरों पर उनके पति शोएब इब्राहिम का रिएक्शन सामने आया है।

दीपिका कक्कड़ शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं। कुछ समय से दीपिका की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थीं, जिसमें वह बेबी को लिए हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे थे कि, दीपिका की डिलीवरी हो गई है। वह दो जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। इसकी वजह से इब्राहिम परिवार को लोग मैसेजेस भी कर रहे थे। हालांकि, अब शोएब ने इन खबरों को साफ खारिज कर दिया है।

क्या हो गया दीपिका कक्कड़ का बेबी?

शोएब इब्राहिम एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं, जो एक्टिंग के अलावा फुरसत मिलने पर व्लॉगिंग करते हैं और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने दीपिका की डिलीवरी को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। शोएब ने कहा-

“बहुत से लोगों के मैसेज आ चुके हैं कि, हम दोनों को बेबी हो गया है। कोई बोल रहा है कि, ट्विंस हो गए हैं। कोई कह रहा है, बेबी बॉय हुआ है। अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अभी जो भी है, वो अंदर ही है।”

कब होगी दीपिका कक्कड़ की डिलीवरी?

शोएब इब्राहिम ने जब दीपिका कक्कड़ के बेबी को जन्म देने की खबरें खारिज कीं, तो एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को इसका सबूत भी दिया है। साथ ही शोएब ने खुलासा किया कि, दीपिका की कब डिलीवरी हो सकती है। एक्टर का कहना है कि, डॉक्टर ने जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते में डिलीवरी के लिए बोला है। दीपिका ने अपने फैंस से गुजारिश की कि, जब वे दोनों अनाउंस करेंगे, तभी यकीन कीजिएगा, वरना मत कीजिएगा, क्योंकि बहुत सारे रूमर्स फैल रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles