Monday, May 20, 2024

भूलकर भी नुकीली चीजों को दान नहीं करें, वरना भंग हो जाएगी घर-परिवार की शांति….

जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को दान देना बहुत शुभ माना जाता है। दान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और कई लाभ भी मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति द्वारा किए गए दान का फल इस जन्म में ही नहीं बल्कि कई जन्मों तक मिलता है। लेकिन कई बार कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति को उस चीज का लाभ नहीं मिलता बल्कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को नुकसान उठाना पड़ता है। यानि कि कुछ चीजों को दान करने से न तो दान करने वाले व्यक्ति को लाभ होता है और न ही जिसे दान दिया जाता है।

ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला की सलाह के अनुसार चाकू, कैंची और तलवार आदि जैसी धारदार वस्तुएं भी कभी दान नहीं करनी चाहिए, ज्योतिष शास्त्र में ऐसा करना हानिकारक बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि नुकीली वस्तुएं दान करने से परिवार की सुख-शांति भंग होती है, इसके अलावा परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ने और रिश्ते खराब होने की संभावना रहती है।

इन चीजों का दान आपको बना सकता है पाई-पाई का मोहताज:

-बासी या खराब भोजन कभी किसी गरीब का दान में न दें। ऐसा करने से आपके परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खराब भोजन
का दान आपके घर में बीमारी ला सकता है।

-हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। तो झाड़ू का दान करने से आपके घर में आर्थिक संकट के बादल छा सकते
हैं।

-प्लास्टिक, स्टील, कांच और एल्युमिनियम से बने बर्तनों का दान बिल्कुल भी न करें। इन बर्तनों को दान में देने से आपके कारोबार
में घाटा हो सकता है। साथ ही परिवार की सुख-शांति छिन सकती है।

-इस्तेमाल किया हुआ या खराब तेल का दान न करें। वरना आपको शनिदेन का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

-कभी भी पहने गए या फटे हुए कपड़े किसी पंडित या महात्मा को दान में न दें। ऐसा करना शुभ नहीं होता है। हालांकि कोई
जरूरतमंद है तो उसे पुराना या इस्तेमाल किया कपड़ा दान में दिया जा सकता है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles