Saturday, July 27, 2024

गुरुवार के दिन करें ये सरल काम बनेंगे सारे काम, गुरु ग्रह को करे मजबूत यह अचूक उपाय…

गुरुवार के उपाय: हिंदू शास्त्रों के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और गुरुवार के दिन देवगुरु ब्रहस्पति की भी पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन अगर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाए तो भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और संकट का नाश होता है। यदि कुंडली में बृहस्पति कमजोर स्थिति में है तो गुरुवार के दिन कुछ सरल उपाय करके बृहस्पति की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है।

बृहस्पति भाग्य का कारक है। यदि जातक की कुंडली में बृहस्पति मजबूत स्थिति में है तो जातक को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन-समृद्धि भी प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन और संतान सुख भी उत्तम है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति चालीसा करने से बृहस्पति मजबूत होता है।

गुरुवार के दिन बृहस्पति चालीसा करने से न केवल सुख-समृद्धि आती है बल्कि बुद्धि भी बढ़ती है और जीवन के हर कार्य में सफलता मिलती है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति कमजोर स्थिति में है उन्हें इस चालीसा का नियमित पाठ करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु दोष से मुक्ति पाने के लिए भी बृहस्पति चालीसा का पाठ किया जा सकता है, इससे गुरु दोष का प्रभाव कम होता है।

इसके अलावा गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के मंत्र ॐ बृण ब्रहसपते नाम: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles