Friday, May 10, 2024

स्टील का बर्तन दान करना शुभ है या अशुभ, दान करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान…

किसी भी धर्म में दान करने का बहुत महत्व है। दान से बड़ा कोई पुण्य नहीं माना जाता। दान देने की परंपरा आज से नहीं बल्कि पौराणिक काल से है। ऐसा माना जाता है कि दान करने से न सिर्फ मन शांत रहता है बल्कि हमारे कई दोष भी दूर हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिनका दान करना आपके लिए अशुभ हो सकता है और यही कारण है कि हम पुण्य कमाने की बजाय नुकसान कर बैठते हैं। तो आइए चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनका दान करने से हमें नुकसान हो सकता है, ताकि आप अगली बार दान करते समय इन्हें ध्यान में रखें।

कई बार लोग स्टील के बर्तन भी दान में देते हैं। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्टील के बर्तनों का दान करना हमारे घर के लिए अशुभ हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि स्टील के बर्तन दान करने से परिवार की सुख-शांति भंग होती है और झगड़े बढ़ते हैं इसलिए स्टील के बर्तन दान करने से बचना चाहिए।

इन चीजों का दान कभी न करें:

-झाड़ू
-खराब तेल
-नुकीली चीजें (जैसें- चाकू, कैंची और तलवार)
-स्टील के अलावा प्लास्टिक कांच और एल्युमिनियम के बर्तन
-फटे-पुराने और गंदे कपड़ें
-बासी या खराब भोजन

इन चीजों का दान करना होता है बेहद शुभ:

-घी
-अनाज
-नए और स्वच्छ वस्त्र
-तिल
-गुड

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles