Thursday, April 25, 2024

घर के हर कोने में दिख रहे झड़ते बाल तो इस फल का करें इस्तेमाल बाल झड़ना बंद हो जाएंगे…

सेब एक बहुत ही सेहतमंद फल है जो एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन, घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है. इसलिए यह आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए एप्पल हेयर पैक लेकर आए हैं। सेब आपके बालों के पीएच स्तर को संतुलित रखता है। सेब के हेयर पैक के इस्तेमाल से आपके बालों के झड़ने की समस्या दूर हो सकती है। इतना ही नहीं यह आपके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है तो आइए जानते हैं सेब का हेयर पैक बनाने का तरीका।

सेब का हेयर पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

1 सेब
1 अंडे की जर्दी
1 बड़ा चम्मच मेयोनेज़

सेब का हेयर पैक कैसे बनाएं?:

सेब का हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक सेब लें।
सेब को छीलकर बीज निकाल लें।
सेब को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
इसके बाद आप सेब की प्यूरी में एक अंडे की जर्दी और 1 बड़ा चम्मच मेयोनेज़ मिलाएं।
इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
अब आपका सेब का हेयर पैक तैयार है।

एप्पल हेयर पैक कैसे आजमाएं? :

सेब के हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं। फिर तैयार हेयर पैक को करीब 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू और कंडीशनर से धो लें।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles