हाल ही में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना में एक महिला ने अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान होकर ऐसा कदम उठा लिया जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. महिला अपने पति से परेशान थी और उसने अपनी जान देने की कोशिश की। एक महिला ने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की.
गनीमत रही कि इस घटना में महिला की जान बच गई। घटना के बाद घायल अवस्था में महिला को निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस घटना में महिला के दोनों पैर टूट गए। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना पंजाब के अमृतसर से सामने आ रही है. पूरी घटना की अगर विस्तार से बात करें तो यह घटना अमृतसर में तूर साहब गुरुद्वारे के सामने वाली गली में हुई. यहां पति के नशे की हालत से परेशान होकर पत्नी ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंच गए। उसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं।पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल महिला ने परिजनों को बताया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। उसने अपने पति को ठीक करने और उसे नशे से मुक्त करने के लिए कई प्रयास भी किए। लेकिन फिर भी उसका पति शराब पीता रहा।
પતિના ત્રાસથી કંટાળીને પત્ની ત્રીજા માળેથી નીચે કૂદી ગઈ, પછી થયો કંઈક એવો ચમત્કાર કે…જુઓ ઘટનાનો CCTV ફૂટેજ… pic.twitter.com/6yhEtsUQpW
— GUJJU ROCKZ (@gujju_rockz) December 9, 2022
आखिरकार इन सब से तंग आकर महिला ने यह कदम उठा लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ जान से मारने के लिए उकसाने का मामला दर्ज नहीं किया है। महिला की तबीयत ठीक होने के बाद उसका बयान लेकर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी