Monday, April 29, 2024

सोना आज भी हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की, जानें- 10 ग्राम की नई कीमत…

अगर आप भी हाल ही में गोल्ड और चांदी खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दे की देश में मंगलवार यानी 4 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

Goodreturns के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में आज सोना सस्ता हुआ है। देशभर में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹5,405 जबकि 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 5,896 रुपए है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 58,960 रुपए तय किया गया है।

वही, नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹54,200 और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹59,120 है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹54,350 और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹59,290 है। 4 जुलाई 2023 को भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत

-दिल्ली – ₹59,120

-चेन्नई – ₹59,290

-मुंबई – ₹58,960

-कोलकाता -₹58,960

-बेंगलुरू – ₹58,960

अगर, चांदी (Silver) की बात करें तो देशभर में चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।10 ग्राम चांदी (Silver) की औसत कीमत ₹719 और 100 ग्राम चांदी की 7,190 रुपए है। वहीं, चेन्नई में चांदी का भाव गिरा है. यहां 1 किलो चांदी की कीमत ₹75,500 है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles