Sunday, April 28, 2024

आधा IPL खत्म- देखिए पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम किस नंबर पर है कौन कर सकता है प्लेऑफ की दौड़ में जगह….

आईपीएल 2023 का शानदार सीजन जारी है. अगर बात करें तो आधा आईपीएल खत्म हो चुका है और सभी टीमों की नजर पॉइंट्स टेबल पर हैकुछ टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम है, जबकि अन्य आसानी से क्वालीफाई कर सकती हैं। आईपीएल में साल 2022 से कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 6 टीमों को निराशा हाथ लगेगी, जबकि 4 टीमें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचेंगी। आधा आईपीएल खत्म होने के बाद आइए देखते हैं पॉइंट्स टेबल।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल 35 मैचों के बाद पहले पायदान पर है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में उसने 7 में से 5 मैच जीते हैं। उनके खाते में कुल 10 अंक हैं। दूसरे नंबर पर 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस है। गुजरात टाइटंस ने अब तक 7 में से 5 मैच जीते हैं। इसका कुल 10 अंक है।

राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर है। राजस्थान ने 7 में से 4 मैच जीते हैं। उनके खाते में कुल 8 अंक हैं। उनका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है। चौथे स्थान पर केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपरजायंट्स है। लखनऊ ने 7 में से 4 मैच जीते हैं। उनके खाते में कुल 8 अंक हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पांचवें नंबर पर है। आरसीबी ने 7 में से 4 मैच जीते हैं। उसे 3 मैचों में हार मिली है। उसके कुल 8 अंक हैं। पंजाब किंग्स 7 मैचों में 4 जीत के साथ छठे नंबर पर है। कम नेट रन रेट के कारण वे राजस्थान, लखनऊ और आरसीबी से नीचे हैं।

रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस सातवें नंबर पर है। उसने 7 में से कुल 3 मैच जीते हैं। उनके खाते में कुल 6 अंक हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें नंबर पर है। उसने 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नितीश राणा को कप्तानी सौंपी गई है।

9वें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है। उसने 7 में से 2 मैच जीते हैं। फिलहाल उनके खाते में कुल 8 अंक हैं। आखिरी पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली का इस आईपीएल में सबसे बुरा हाल है। उसे 7 में से 5 मैच हारे हैं। उसका नेट रन रेट भी काफी कम है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles