Thursday, April 25, 2024

मक्की की देसी रोटी खाएंगे तो कभी नहीं लगेगी ठंड, बीपी वालों को मिलेंगे दो फायदे..

कहा जाता है ने मक्के दी रोटी सरसौ दा शाक… बहुत से लोग मक्के के आटे की रोटी खाना पसंद करते हैं. लोग मक्का को रोटी के अलावा उबालकर या भूनकर, सूप, नमकीन और सब्जी आदि बनाकर भी खाते हैं। यह एक ऐसा अनाज है, जिसके सेवन से हमारे स्वास्थ्य को काफी लाभ मिलता है। खाने में स्वादिष्ट, मक्का कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसमें मैंगनीज, पोटैशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन-ए जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, बल्कि आंखों को भी फायदा होता है। तो आइए जानते हैं मकई के फायदों के बारे में…

1. एनीमिया में फायदेमंद:एनीमिया अक्सर शरीर में रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होता है। ऐसे में भुट्टे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी या एनीमिया को दूर करने में मददगार होता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो मक्के की रोटी आपके लिए फायदेमंद होगी।

2. कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल :मकई में मौजूद फाइबर ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है. जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ पाता है। यही वजह है कि भुट्टे का सेवन दिल से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है।

3. आंखों के लिए फायदेमंद4. हाइपरटेंशन में फायदेमंद: अगर आप ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो इसके लिए भी आप मक्के की रोटी खा सकते हैं. इसमें मौजूद विटामिन-बी ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करता है।

(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी घरेलू उपचार और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles