Tuesday, May 7, 2024

फैमिली लाइफ है तो खरीदें ये 5 कारे सेफ्टी के मामले में ये हैं देश में बेस्ट…

आजकल लोग कार खरीदते वक्त सेफ्टी को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। लोगों के लिए कार खरीदते वक्त सेफ्टी एक बड़ा फैक्टर बन गया है। ऐसे में कार निर्माताओं का भी ध्यान सुरक्षा की ओर आकर्षित हुआ है और अब कारों को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है. इस स्टोरी में हम आपके लिए भारत में बिकने वाली 5 ऐसी एसयूवी कारों की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें सेफ्टी के लिहाज से ग्लोबल एनसीएपी से अच्छी रेटिंग मिली है।

1. वीडब्ल्यू ताइगुन और स्कोडा कुशाक:
मेड इन इंडिया वीडब्ल्यू टाइगुन और स्कोडा कुशाक दोनों ही अभी भारत में बनी सबसे सुरक्षित एसयूवी हैं। दोनों MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। दोनों ने GNCAP (ग्लोबल NCAP) क्रैश में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त की।

2. टाटा पंच:
स्थानीय वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवी – पंच की गिनती भी देश की सबसे सुरक्षित कारों में होती है। यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में भी शामिल है। टाटा पंच को ग्लोबल एनसीएपी से वयस्कों के लिए 5 स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए 4 स्टार मिले हैं।

3. महिंद्रा XUV300:
Mahindra XUV300 को भारत में सबसे सुरक्षित SUVs में से एक माना जाता है क्योंकि ग्लोबल NCAP ने क्रैश टेस्ट में इसे वयस्कों के लिए 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग और बच्चों के लिए 4 स्टार दी है।

4. महिंद्रा XUV700:
इस लिस्ट में महिंद्रा की XUV700 भी है। ये भी सबसे सुरक्षित SUVs में से एक है. ग्लोबल एनसीएपी ने इसे वयस्कों के लिए 5 स्टार और बच्चों के लिए 4 स्टार की रेटिंग दी है।

5. टाटा नेक्सन:
ग्लोबल एनसीएपी ने नेक्सॉन को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। यह ग्लोबल NCAP से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली पहली मेड-इन-इंडिया SUV या कार थी।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles