Saturday, May 18, 2024

इन राशियों पर रहेगी महादेव की कृपा दृष्टि, भोलेनाथ पूरी करेंगे सब अधूरे काज…

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सोमवार दोपहर पहले 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। 19 जून देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार रात 8 बजकर 11 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको आध्यात्मिक कार्यों में आनंद आएगा। आप किसी NGO के साथ जुड़कर समाज सेवा करने का मन बनाएंगे। किसी कोर्ट केस का नतीजा आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपके विरोधी कुछ परेशानियां खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं।आपके परिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप परिवार के साथ छोटी मोटी यात्राओं पर जा सकते हैं, जिससे जीवन में खुशियां आएगी। कार्य क्षेत्र में आने वाली किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। ऐसे में आपको अपनी वाणी में कड़वाहट लाने से बचना जरूरी होगा, ऐसा ना होने पर कोई बढ़िया मौका हाथ से निकल जाए।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 8

वृष राशि

आपके लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। लंबी यात्राओं के योग हैं। जिससे आपके व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक रूप से मजबूती आयेगी। पारिवारिक जीवन से समस्याएं दूर होगी। अविवाहित हैं, तो आपके लिए कई रिश्ते आ सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी । आप कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे। जिससे अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप परिवार की खुशियों का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ कोई फिल्म देखने या कहीं घूमने जा सकते हैं। रिश्तो में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 4

मिथुन राशि

आज आप का उत्साह बढ़ेगा। आप अपने आपको भाग्यशाली अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। आप के सामने कुछ भावनात्मक चुनौतियां आएंगी । आप अपने भाई बहनों का सहयोग करेंगे। आज आप नया व्यापार शुरू करने का सोच सकते हैं। छात्रों को स्कॉलरशिप मिलने के योग हैं। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए धन संचय करेंगे। मीडिया संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। आप किसी खुबसूरत जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप सोशल मीडिया या स्क्रीन पर बहुत समय न बिताएं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 9

कर्क राशि

आपके लिए सकारात्मक बदलाव लाने वाला दिन है। प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाले लोगों को कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसमें आप अपनी पूरी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। विभिन्न स्रोतों से आमदनी बढ़ेगी। विशेष कार्य पर खर्चे भी हो सकते हैं । आप घर के रेनोवेशन के बारे में सोच सकते हैं। आपको किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। वहां आपकी अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आज आप जंक फूड का सेवन करने से बचे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1

सिंह राशि

आपके लिए सफलता दिलाने वाला दिन है। आपके सभी काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ कार्यों को लेकर आज भाग-दौड़ हो सकती है । आज पॉजिटिव सोच रखें । आपके वैवाहिक रिश्ते में अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है, पूरी टीम में उत्साह दिखाई देगा। अच्छे लाभ की संभावना है। बिजनेस संबंधी कोई यात्रा हो सकती है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आप प्राणायाम की आदत डालें आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 1

कन्या राशि

आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन रहेगा। आज आपकी किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में लाभ होगा। किसी पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है। ऐसा करना आपके पारिवारिक रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। आप किसी सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर से जुड़े लोगों के लिए लाभ की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6

तुला

आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको काफी लाभ होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। आपके परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। एम.बी.ए. कर रहे स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। बिजनेस रिलेटेड आपकी कोई यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें खान-पान की आदतों में सुधार करें। आपके व्यवसाय में परिवर्तन होने की संभावना है।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको आज ज्यादा काम मिल सकता है। आपको आपके कलीग्स से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वालों को लाभ के योग हैं। पहले किए गए निवेश से फायदा होगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज आप अधिक उत्तेजित होने से बचें। पॉजिटिविटी लाने का प्रयास करें। छात्र कोई विदेशी भाषा सीखने का कोर्स कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें । दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 9

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको नई नौकरी के लिए कोई ऑफर आ सकता है। पारिवारजनों के आपसी तालमेल बनाकर रखें। व्यापार करने वालों के लिए अच्छे लाभ की प्रबल संभावना है। कहीं किए गए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। विद्यार्थियों की रूचि खेलकूद में बढ़ेगी। आपको अच्छे धन लाभ के योग हैं। आज आपको परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें रूटीन चेकअप कराते रहें। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। आपके स्वभाव में धर्म के प्रति रुचि जाग्रत होगी। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4

मकर राशि

आज के दिन आपकी पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आज कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आप समय पर कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में प्रगति के योग हैं। खुद का व्यवसाय करने वालों को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को विदेश में पढ़ने के अवसर मिलेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं । पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी संपत्ति को लेकर भाग दौड़ हो सकता है। शांति और विनम्रता से मुद्दों को हल करने की कोशिश करें। जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 6

कुंभ राशि

आज आपका दिन लकी रहेगा। किसी सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपनी समझदारी से आगे बढ़ेंगे, आपको लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे, योजनाएं सफल होंगी। आज आपको किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। आज आप किसी भी मामले को बातचीत से हल करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने खान-पान का ध्यान दें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। लवमेट्स आज कहीं घुमने का प्लान बनाएंगे। साथ ही एक दूसरे को उपहार भी देंगे।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1

मीन राशि

आपका दिन अच्छा बीतेगा। आप अच्छी रणनीति के साथ कार्यक्षेत्र का काम करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके ताल-मेल अच्छे रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा ना करें। रिसर्च कर रहे लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष रुप से ध्यान रखें। समय पर भोजन करें। नियमित योग और व्यायाम की आदत डालें।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles