Friday, April 26, 2024

इस हफ्ते सगाई करेंगे परिणीति-राघव दिल्ली में रिंग सेरेमनी की तैयारियां चल रही हैं…

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों को लगातार एक दूसरे के साथ देखा जा रहा है. अब इनकी सगाई की चर्चा जोरों से हो रही है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही सगाई कर लेंगे और सगाई का फंक्शन दिल्ली में होगा। दोनों दिल्ली में फैमिली मेंबर्स और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई करने जा रहे हैं।

ऐसी भी चर्चा है कि परिणीति और राघव 5 अप्रैल के बाद सगाई कर लेंगे। राघव चड्ढा का घर दिल्ली में है इसलिए ये सगाई दिल्ली में हुई है. फिलहाल परिणीति चोपड़ा भी दिल्ली में हैं। जब परिणीति दिल्ली पहुंचीं तो एयरपोर्ट पर राघव चड्ढा ने उनका स्वागत किया।

परिणीति और राघव की सगाई अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा जोनास इस समय अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ मुंबई में हैं। खबरें आ रही हैं कि प्रियंका अपनी बहन की सगाई में शामिल होंगी। इसके साथ ही परिणीति की बहन मीरा चोपड़ा और खास दोस्त भी दिल्ली पहुंच सकते हैं। हालांकि, न तो परिणीति चोपड़ा और न ही उनके परिवार वालों ने इस बात की पुष्टि की है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles