Friday, April 26, 2024

लगाएं ये ‘मनी ट्री’ और कमाएं 50 लाख रुपये तक..

इस खेती को करके आप लाखों रुपए कमा सकते हैं। मालाबार नीम की लकड़ी बाजार में काफी ऊंचे दामों पर बिकती है। इस पेड़ की लकड़ी का कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग पैकिंग, दियासलाई बनाने, कुर्सी-टेबल बनाने तथा अन्य कई उपयोगों में किया जाता है।

इस पेड़ की खेती हर तरह की मिट्टी में की जा सकती है आपको बता दें कि मालाबार नीम का पेड़ आम नीम के पेड़ से थोड़ा अलग होता है। जिसकी खेती सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। जिसके लिए अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। यह नीम कम पानी में भी अच्छी तरह से बढ़ सकता है। इस पेड़ की खेती शुरू करने के लिए मार्च और अप्रैल सबसे अच्छे महीने हैं।

4 एकड़ में लग सकते हैं 5000 हजार पेड़: बता दें कि 4 एकड़ में 5000 मालाबार नीम के पेड़ लगाए जा सकते हैं। जिसमें बाहर की तरफ 2000 और अंदर की तरफ 3000 तक लगाई जा सकती है। यह पेड़ 2 साल के अंदर 40 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। मालाबार नीम कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर उगाया जाता है।

जानिए कहां होती है मालाबार नीम की खेती: मालाबार नीम पांच साल में इमारती लकड़ी के लिए उपयुक्त हो जाता है। यह पौधा एक साल में 8 फीट तक बढ़ सकता है। इसकी लकड़ी जल्दी खराब नहीं होती इसलिए बाजार में इसकी मांग अधिक रहती है। इस लकड़ी को प्लाइवुड उद्योग के लिए सबसे पसंदीदा प्रजाति माना जाता है। 5 साल बाद इसका इस्तेमाल प्लाईवुड बनाने में किया जाता है और 8 साल बाद इसका इस्तेमाल फर्नीचर बनाने में किया जाता है। जैसे-जैसे पेड़ की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उसकी लकड़ी की कीमत भी बढ़ती जाती है।

इनकम कितनी होगी?: मालाबार नीम की लकड़ी को 8 साल बाद बेचा जा सकता है। आप 4 एकड़ में खेती कर 50 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। एक पेड़ का वजन डेढ़ से दो टन तक होता है। वहीं बाजार में कम से कम 500 क्विंटल तक बिक जाता है। तो अगर आप एक पेड़ से 6 से 7 हजार कमाते हैं तो भी आप आसानी से लाखों और करोड़ों रुपये कमा सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles