Friday, March 29, 2024

यात्री वाहनों की बिक्री फरवरी में 11% बढ़ी मारुति सुजुकी ने सर्वाधिक 1.02 लाख वाहन बेचे दोपहिया वाहनों की बिक्री 8% बढ़ी..

देश में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने फरवरी, 2023 में करीब 2.92 लाख यात्री वाहनों की थोक बिक्री की। यह फरवरी महीने की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को फरवरी 2023 की बिक्री रिपोर्ट जारी की है।

SIAM के अधिकारियों के मुताबिक कारों और यूटिलिटी व्हीकल्स की मांग बढ़ने से फरवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने पिछले महीने डीलरों को 2,91,928 वाहनों की डिलीवरी की। यह फरवरी-2022 में डिलीवर किए गए 2,62,984 वाहनों से 11% अधिक है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

एसयूवी की मांग बढ़ी: फरवरी 2023 में यात्री वाहनों की बिक्री बढ़कर 1,42,201 इकाई हो गई। एक साल पहले इसी महीने में 1,33,572 वाहन बिके थे। इसी तरह स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) समेत यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री पिछले महीने के 1,20,122 यूनिट्स से बढ़कर 1,38,238 यूनिट्स हो गई।

मारुति ने सबसे ज्यादा वाहन बेचे: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने फरवरी-2023 में डीलरों को 1,02,565 वाहनों की डिलीवरी की। जो फरवरी-2022 के 99,398 वाहनों से 3 प्रतिशत अधिक है। जबकि Hyundai (HMI) ने फरवरी-2023 के महीने में 24,493 वाहनों की बिक्री की है. कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 21,501 वाहन बेचे थे।

दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ी,: फरवरी-2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 8% बढ़कर 11,29,661 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में 10,50,079 दोपहिया वाहन बिके थे। फरवरी-2023 में बाइक की बिक्री भी बढ़कर 7,03,261 यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 6,58,009 यूनिट बिकी थी। इसी तरह स्कूटर की बिक्री 3,56,222 यूनिट से बढ़कर 3,91,054 यूनिट हो गई है। तिपहिया वाहनों की बिक्री 86 प्रतिशत बढ़कर 50,382 इकाई रही।

बाजार में सकारात्मक धारणा से वाहनों की मांग बढ़ी: सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि यह फरवरी में यात्री वाहनों की अब तक की सर्वाधिक बिक्री है. सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि बाजार में सकारात्मक धारणा है। यह उपभोक्ताओं के लिए केंद्रीय बजट (2022-23) में प्रोत्साहन घोषणाओं से प्रेरित है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles