Saturday, May 18, 2024

गालों के डिंपल जिंदगी के बारे में कई ऐसे राज बताते हैं जिनके बारे में आप भी हैं अनजान, जानें यहां…

सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट के आधार पर काफी कुछ बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के अंगों की बनावट और शरीर पर मौजूद चिह्नों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इसमें गालों में पड़ने वाले गड्ढों, यानी डिंपल्स के बारे में भी काफी विस्तार से बताया गया है। आमतौर पर जब कुछ लोग हंसते या फिर मुस्कुराते हैं तो उनके गालों पर गड्ढ़े, यानी कि डिंपलस पड़ते हैं। यूं तो ये डिंपल्स सौभाग्य और सुंदरता की पहचान होते हैं। लेकिन क्या आप इनके व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं? तो चलिए इस लेख के जरिए सामुद्रिक शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गालों में पड़ने वाले गड्ढों, यानी डिंपल्स के बारे में।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इन्हें अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलता है, जिससे इनके काम भी तुरंत बन जाते हैं। साथ ही ये अपने अलावा दूसरों के लिए भी भाग्यशाली सिद्ध होते हैं। सुंदरता के मामले में भी ये किसी से कम नहीं होते हैं।

ये लोग स्वभाव से सरल और थोड़े संवेदनशील होते हैं। साथ ही ये कला के प्रति प्रेम रखते हैं। इसके अलावा ये लोग पढ़ाई में रुचि रखने वाले और विवेकशील होते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी बड़ा ही सुखमय होता है।

वहीं विष्णु पुराण में भी बताया गया है कि हंसते समय जिस लड़की के गालों पर डिंपल पड़ते हैं उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर संबंध भी बने रहते हैं लेकिन ससुराल से जुड़े एक मामले में डिंपल अच्छा नहीं माना जाता है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles