Saturday, May 18, 2024

गुरुवार के दिन किया गया यह अचूक उपाय भाग्य के बंद दरवाजे खोल देगा कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी…

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत करने से उनकी विशेष कृपा होती है और भक्त के जीवन में सुख-संपत्ति और धन की वृद्धि होती है। आज हम आपको बताते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में जिन्हें करके आप भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं।

यह उपाय गुरुवार के दिन करें

अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति की दशा कमजोर है तो नीचे दिए गए उपाय गुरुवार के दिन करने चाहिए। इस उपाय को करने से आपका भाग्य बदलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियों से भी निजात मिलेगी।

– गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाना और उसकी पूजा करनी चाहिए. माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए इस दिन इसकी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हालांकि इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए।

– गुरुवार के दिन नहाने के पानी में हल्दी डालनी चाहिए और यह शुभ होता है.

– गुरुवार के दिन घर में झाडू ना लगाएं और कपड़े धोएं।

– गुरुवार के दिन केले के पेड़ के पास घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं.

– हो सके तो गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए.इस उपाय को करने से आपका भाग्य बदल सकता है.

– गुरुवार के दिन न तो किसी से उधार लेना चाहिए और न ही देना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

– गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

– अगर आर्थिक स्थिति खराब है तो इसे सुधारने के लिए गुरुवार के दिन केले की जड़ का एक टुकड़ा घर लाकर उसकी पूजा करें और उसे पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करें या तिजोरी में रख दें।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles