Sunday, May 19, 2024

ये है दुनिया की सबसे महंगी मछली, करोड़ों में है कीमत, शिकार करने पर हो सकती है जेल…..

ब्लूफिन टूना को दुनिया की सबसे महंगी मछली के तौर पर जाना जाता है. यह मछली टूना प्रजाति की सबसे बड़ी मछली है। पानी में इसकी तैरने की गति बहुत तेज होती है।

यह मछली 3 मीटर तक लंबी और 250 किलो तक वजनी हो सकती है। यह अन्य छोटी मछलियों का शिकार करता है। यह मछली गर्म खून वाली होती है। प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर इस मछली का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी किया जाता है.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के टोक्यो में टोयोसु फिश मार्केट में एक विशाल ब्लूफिन टूना को खरीदने के लिए 273,000 डॉलर यानी 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी। इस ब्लूफिन टूना का वजन 212 किलोग्राम था।

ब्लूफिन टूना अपनी गति और समुद्र में गहरे गोता लगाने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं। इस मछली की उम्र करीब 40 साल है। विलुप्त होने के कगार पर होने के कारण, ब्लूफिन टूना का शिकार प्रतिबंधित है और पकड़े जाने पर जेल की सजा और जुर्माना हो सकता है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles