Saturday, July 27, 2024

इस साल रामनवमी होगी बेहद खास, होंगे 5 बेहद दुर्लभ संयोग, जो भी ऐसा करेगा उसका घर धन-धान्य से भर जाएगा…

हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. यह दिन इसलिए खास है क्योंकि यह चैत्र मास की नवरात्रि का आखिरी दिन है। इस दिन भगवान राम की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस वर्ष राम नवमी 30 मार्च 2023 को मनाई जाएगी। हालांकि इस साल की रामनवमी बेहद खास होने वाली है क्योंकि इस दिन पांच बेहद दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं।

राम नवमी का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष राम नवमी 29 मार्च 2023 को रात 9 बजकर 7 मिनट से प्रारंभ होगी। जो 30 मार्च रात 11:30 बजे तक रहेगा। भगवान राम की पूजा का समय सुबह 11 बजकर 17 मिनट से दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

रामनवमी का शुभ संयोग

रामनवमी के दिन पांच अत्यंत दुर्लभ संयोग बनेंगे। जिसमें अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन किया गया हर कार्य सफल होगा।

रामनवमी के दिन करें ये काम

रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म करके स्नान करें। फिर भगवान श्रीराम को केसर वाले दूध से स्नान कराएं और 108 बार ॐ श्रीं क्लीं रामचंद्राय श्री नमः मंत्र का जाप करें और रामायण का पाठ करें। पाठ करते समय एक कटोरी में गंगाजल रखें और पाठ करने के बाद दोष और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए इस गंगाजल को पूरे घर में छिड़कें।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles