Sunday, May 12, 2024

आज शो में आएंगे ये 5 दमदार ट्विस्ट, काव्या और गुरु मां का होगा भांडा फोड़….

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट पर 3 साल से राज कर रहा है। शो के इतने पॉपुलर होने की वजह है इसकी कहानी में आए दिन आने वाले मजेदार ट्विस्ट, जिनकी वजह से दर्शक इस शो से अपना नाता नहीं तोड़ पाते। आज के एपिसोड में मेकर्स ने दर्शकों के लिए कई सारे ट्विस्ट का सरप्राइज पैकेज रखा है। आज के शो में जहां गुरु मां मालती देवी का अतीत उनके सामने आएगा वहीं काव्या की प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक बड़ा राज भी सबके सामने आने वाला है। आइए जानते हैं कि आज शो में क्या ट्विस्ट आएंगे।

समर पूछेगा खुद से सवाल:

आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि बीते एपिसोड में पूरे परिवार से झगड़ा करने के बाद अब समर खुद से यह सवाल पूछेगा कि क्या उसने गुरु मां मालती देवी का ऑफर स्वीकार करके कुछ गलती तो नहीं कर दी। लेकिन एक बार फिर डिंपी उसे समझाएगी कि वह गलत नहीं है बस वह अपने करियर को देख रहा है। लेकिन समर के मन में यह शक बना रहेगा कि कहीं वह मालती देवी का मोहरा तो नहीं बन चुका है।

मालती देवी के सामने आएगा अतीत :

दूसरी ओर हम देखेंगे कि गुरुकुल में एक छोटे बच्चे के रोने की आवाज गूंज रही है। मालती देवी उस आवाज को सुनकर आती हैं, तो उन्हें बच्चा नजर आता है, वह हैरानी से उसकी ओर देखती हैं तब तक वह गायब हो जाता है। ऐसे में वह कहती हैं कि यह मुझे क्या हो रहा है, मैंने तो उसके बारे में सोचना तक बंद कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि अब मालती देवी के अतीत का सच सामने आने वाला है। वह अनुमपा की ममता को ललकारकर अपने अंदर की ममता से ही हार जाएंगी। ऐसे में यह सच भी सामने आ सकता है कि अनाथ आश्रम में छोड़ा गया मालती देवी का बच्चा शायद अनुज ही हो। क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे कई कयास पहले ही सामने आ चुके हैं।

तोषू और किंजल में होगा पैचअप :

लंबे समय से तोषू और किंजल के बीच दूरियां बनी हुई थीं। लेकिन बीते दिन के एपिसोड में जब डिंपी तोषू से बदतमीजी करती है तो किंजल उसे चुप करती है और तोषू की तरफ से बोलती है। आज इस बात के लिए तोषू किंजल को थैंक्स कहेगा और उससे अच्छा बेटा, अच्छा पति और जिम्मेदार पिता बनने का वादा करेगा। जिसके बाद किंजल भी इस सफर में उसका साथ देने की बात कहेगी। वह लंबे अरसे बाद उसे गले लगाएगी।

पाखी की एंट्री से घबराए अधिक और बरखा :

दूसरी ओर कपाड़िया हाउस में हम देखेंगे कि बरखा काव्या के बेबी शावर का इवेंट कपाड़िया हाउस में रखने का विरोध करेगी। वह कहेगी कि माया को मरे अभी समय नहीं हुआ है इसलिए यह सेलीब्रेशन ठीक नहीं। लेकिन अनुज उसे चुप कर देगा और कहेगा कि माया एक मां थी और वह दूसरी मां की खुशी से खुश होगी। दूसरी बात यह है कि छोटी अनु इस इवेंट को लेकर खुश है। तो मैं अपनी बेटी की खुशी के लिए यह जरूर करूंगा। अगर आपको इवेंट में नहीं आना तो मत आइए। यह सुनकर बरखा का मुंह लटक जाएगा। वहीं सब जब उठकर तैयारियों में लग जाएंगे तो बरखा और अधिक, पाखी के ऑफिस ज्वाइन करने की बात पर नाराजगी जताएंगे। ऐसा लग रहा है कि दोनों अपने कारनामों का भेद खुलने के डर से टेंशन में हैं।

क्या है काव्या के बच्चे का सच?:

वहीं आने वाले एपिसोड के प्रीक्वल में दिखाया जाएगा कि काव्या के बेबी शावर की शुरुआत होगी तो वह काफी परेशान और टेंशन में दिखेगी। इस बीच काव्या खुद से कहेगी, “मैं वी को धोखा नहीं दे सकती। मुझे उसे सब सच बताना होगा।” जिसके बाद अनुपमा उसे देखकर कहेगी, “ओ मेकअप क्वीन क्या होगा गया।” तो काव्या के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। जिसके बाद शायद काव्या एक बार फिर अनुपमा को सारा सच बता देगी।

अब ऐसे में दर्शकों के मन में कई सवाल आ सकते हैं, जैसे काव्या की कोख में पलने वाला बच्चा वनराज का ही है या नहीं? मालती देवी का अतीत आखिर क्या है? समर के साथ मालती देवी क्या करने वाली हैं? इन सभी सवालों के जवाब आपको आने वाले समय में मिलेंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles