Saturday, May 18, 2024

मां के गर्भ के अंदर ही लड़ पड़े जुड़वा बच्चे, VIDEO देख आपके भी उड़ जाएंगे होश…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे खूब देखा जा रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. गर्भ के अंदर बच्चों के बीच झगड़ा हो रहा था। अल्ट्रासाउंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये पूरा वाकया चीन का है. जहां माना के पेट में दो बच्चे लड़ रहे थे। दोनों एक-दूसरे को मुक्का मारते नजर आए। दोनों पेट के अंदर ही लड़ने लगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो को पिछले साल चीन में भी शेयर किया गया था। महिला चार माह की गर्भवती थी। वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली थी। उन्होंने पिछले साल यिनचुआन के एक क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड कराया था। वीडियो जुड़वा बच्चों के पिता ताओ ने शूट किया था।

एक स्थानीय न्यूज पेपर से बात करते हुए पिता ने कहा, ‘अजन्मी लड़कियां काफी देर तक एक-दूसरे को अंदर ही अंदर घूंसा मारती रहीं।’ यह वीडियो चीन में भी वायरल हुआ था। ताओ ने वीडियो ऐप डॉयिन पर वीडियो साझा किया। मूल वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक 2.5 मिलियन व्यूज और 80 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।

अब ये बच्चियां पैदा हो गई हैं। एक है चेरी और दूसरी है स्ट्रॉबेरी। यह वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये अंदर ही अंदर लड़ रहे हैं। लेकिन बाहर आने के बाद ये दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करेंगे.’ उनके पिता ताओ ने बताया कि एक अन्य अल्ट्रासाउंड में दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे थे।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles