Thursday, May 9, 2024

लोबान जलाकर खरमे धुआँ करने से काया होता है ,जानिए उसके उपाय और फायदे के बारे में ….

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। विधि-विधान के साथ ईश्वर की उपासना करने से मन की हर मुराद पूरी होती है। हिंदू धर्म में धूप-दीप के अलावा लोबान का भी काफी महत्व है। खासतौर से मां दुर्गा की पूजा में लोबान का उपयोग जरूर किया जाता है। कहते हैं लोबान जलाने से किस्मत के द्वार खुल जाते हैं। इसके अलावा लोबान जलाने से घर से हर तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। वहीं लोबान का इस्तेमाल पूजा-पाठ के अलावा तंत्र मंत्र में भी किया जाता है।

मान्यताओं के मुताबिक, लोबान भगवान शनि देव को अत्यंत प्रिय है। लोबान के धुएं से सूर्य पुत्र शनि काफी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार दिन शनि देव के सामने लोबान जरूर जलाएं। वहीं कहा जाता है कि शनिवार के दिन नकारात्मक शक्तियां अधिक उग्र रहती हैं ऐसे में लोबान के धुएं से अपने घर के वातावरण को शुद्ध कर सकते हैं। लोबान के धुएं से नकारात्मक शक्ति के कुप्रभाव दूर होते हैं।

मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन लोबान की धूनी से हवन करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। घर में लोबान जलाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। लोबान धुआं आपके जीवन की समस्त समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

जरूर अपनाएं लोबान के ये उपाय

-गुरुवार और रविवार के दिन एक कंडा (गोबर का उपला) जलाकर उसपर लोबान, गुड़ और देसी घी डाल दें। इस उपाय को करने से
नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी।

-मिट्टी के बर्तन में कंडा जलाकर उसपर केसर, जावित्रि और लोबान डाल दें। प्रतिदिन सुबह-शाम लगातार 21 दिन तक ऐसा करते रहे।
आपकी पैसों से जुड़ी सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

-घर से नकारात्मक शक्तियां और वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में लोबान जलाएं। इसके धुएं से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा
का संचार होता है।

-रोजाना घर में लोबान जलाने से मानसिक शांति मिलती है। मन से हर तरह के नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
घर में हर रोज लोबान जलाने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है। घर-परिवार में खुशहाली छाई रहती है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles