Wednesday, April 24, 2024

ट्रेन में सफर के ठीक बाद टिकट खो जाए तो क्या करें अपनाएं ये तरीका आराम से कर सकेंगे सफर…

भारतीय रेल प्रतिदिन लाखों लोगों को देश के विभिन्न भागों में पहुँचाती है। ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को भारतीय रेलवे की सभी सुविधाओं से परिचित होना चाहिए। कई बार जानकारी के अभाव में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जैसे यात्रा के दौरान या यात्रा से पहले टिकट खो जाने पर क्या करें। आइए आपको बताते हैं वह प्रक्रिया जिससे आप ऐसी स्थिति में यात्रा कर सकते हैं।

यात्रा के दौरान टीटीई आपको बिल्कुल भी परेशान नहीं करेगा। इसके लिए आपको कुछ नियमों को जानने की जरूरत है। टिकट गुम होने की स्थिति में आपको टीटीई से संपर्क करना होगा और उसे आईआरसीटीसी ऐप में कोच और बर्थ संदेश दिखाना होगा।

इसके अलावा दूसरा तरीका यह है कि यात्री की यात्रा की जानकारी यानी पीएनआर सीट नंबर, कोच नंबर यात्रा से पहले रेलवे की तरफ से मैसेज कर दिया जाता है। आप टीटीई को वह संदेश दिखाकर भी यात्रा कर सकते हैं।

अगर आपके पास मोबाइल और टिकट दोनों नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको तुरंत टीटीई के पास जाना होगा। टीटीई आपको एक और टिकट जारी करेगा और आप इसके साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको टीटीई को 50 से 100 रुपए तक जुर्माना देना होगा।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles