Friday, March 29, 2024

काजोल ने दांतों पर लिपस्टिक लगाई तो कैमरे के सामने ही उंगली से साफ करने लगीं काजोल..

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की एक्टिंग के अलावा फैंस उनके चुलबुले स्वभाव को भी काफी पसंद करते हैं. एक्ट्रेस के वीडियोज देख अक्सर फैंस के चेहरों पर हंसी आ जाती है. हाल ही में काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल एक बार फिर अपने फनी अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। वीडियो में एक्ट्रेस दांत साफ करती नजर आ रही थीं।

मुंबई में एक इवेंट में साथ नजर आए बॉबी देओल-काजोल:
काजोल और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सबसे पहले काजोल की मुलाकात बॉबी से होती है। बाद में वीडियो में, काजोल को एक महिला से बात करते हुए अपनी उंगली से दांतों पर लगी लिपस्टिक को साफ करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान काजोल काफी फनी अंदाज में नजर आईं।

वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स:
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स किए। एक यूजर ने कहा, ‘कभी-कभी यह सच में एक श्रद्धांजलि की तरह काम करता है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इतने पैसे होने के बाद भी वह सस्ती लिपस्टिक लगाती है।’ तो वहीं एक तीसरे ने कहा, ‘लगता है काजोल चॉकलेट खाने के बाद अपने दांत साफ करती हैं।’

काजोल का वर्कफ्रंट:
गौरतलब है कि काजोल ने अपने बॉलीवुड करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। काजोल आखिरी बार डायरेक्टर रेवती की फिल्म’सलाम वेंकी’ में नजर आई थीं। अब काजोल ‘द गुड वाइफ’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में नजर आएंगी।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles