Tuesday, May 14, 2024

बॉयफ्रेंड के साथ ‘द केरला स्टोरी’ देखने गई थी गर्लफ्रेंड, थिएटर से निकलते ही किया क्राइम – वजह जानकर चौंक जाएंगे….

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ काफी चर्चा में है। कभी बैन तो कभी टैक्स फ्री फिल्म राजनीतिक तौर पर भी काफी लोकप्रिय रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश से एक बड़ा मामला सामने आया हैयहां इंदौर शहर की एक लड़कीगई और थिएटर से बाहर आकर उसी बॉयफ्रेंड के खिलाफ गंभीर धाराओं ( लव जिहाद केस ) के तहत केस दर्ज कर दिया. पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक लड़की ने दो दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फिल्म देखी और फिल्म देखने के बाद धर्म परिवर्तन को लेकर लड़की का अपने प्रेमी से बड़ा विवाद हो गया. लड़की ने अब अपने बॉयफ्रेंड फैजान पर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने से लेकर रेप करने तक के गंभीर आरोप लगाए हैं.

युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप :

मध्य प्रदेश पुलिस ने भी लड़की की शिकायत पर फैजान नाम के व्यक्ति के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज किया है. पीड़िता का आरोप है कि फैजान ने अपना असली नाम छिपाकर उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसका धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया।

युवती की तहरीर और फैजान की गिरफ्तारी के बीच खजरा थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने हारून कॉलोनी निवासी मोहम्मद फैजान खान के खिलाफ तहरीर दी है. उसके मुताबिक, 4 साल पहले एक कोचिंग क्लास में मोहम्मद फैजान से लड़की का परिचय हुआ और फिर रिश्ता शुरू हो गया।

पहचान छुपाकर दोस्ती की फिर धर्म बदलने को मजबूर :

पुलिस ने बताया कि दोनों में गहरी दोस्ती थी। कुछ समय बाद फैजान ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर उससे शादी कर ली और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और फिर अपने मुस्लिम होने का राज खोलते हुए उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया। आरोप है कि धर्म परिवर्तन की बात को लेकर फैजान ने युवती के साथ कई बार मारपीट भी की.

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles