Saturday, July 27, 2024

जानिए किस पक्षी का घर में घोंसला बनाना शुभ और किस पक्षी का आना अशुभ…

पक्षी अपने और अपने बच्चों के लिए अलग-अलग जगहों पर घोंसला बनाते हैं। लेकिन कुछ पक्षी ऐसे भी होते हैं जो अपना घोंसला घर के अंदर ही बनाते हैं। चिड़िया जब घर के किसी कोने में घोंसला बनाती है तो वह घर को गंदा कर देती है। इसलिए ज्यादातर लोग पक्षियों को घर में घुसने नहीं देते और अगर वे घोंसला बना लेते हैं तो उन्हें हटा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके घर में कुछ पक्षी आकर घोंसला बना लें तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इन पक्षियों का घोंसला घर से कभी न हटाएं। किसी पक्षी का घर में आना और घोंसला बनाना धन और समृद्धि के आगमन का संकेत है। आज हम आपको बताते हैं कि घर में किन पक्षियों का घोंसला बनाना शुभ माना जाता है।

गौरैया का घोंसला – अगर आपके घर में गौरैया आकर घोंसला बनाती है तो इसे शुभ माना जाता है। गौरैया का घोंसला सकारात्मकता का सूचक होता है, इसका अर्थ है कि आपके घर में जल्द ही सुख, समृद्धि और धन का आगमन होगा।

मुर्गी – अगर अचानक आपके घर में मुर्गी आकर अंडे दे तो यह भी एक सकारात्मक संकेत है, भाग्य चमकता है और जीवन में संकट दूर होता है।

चींटियां – अगर आपके घर से अचानक काली चींटियां निकलने लगें तो यह एक अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन पर संकट दूर हो जाएगा। हालांकि घर में लाल चींटियां होना अशुभ माना जाता है।

घर में इस जीव का घोंसला बनाना अशुभ माना जाता है:

मधुमक्खियां – अगर घर के आसपास मधुमक्खियां छत्ते बना लेती हैं तो इसे अशुभ माना जाता है क्योंकि यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में विपत्ति आ सकती है।

चमगादड़ – अगर किसी घर में अचानक से ज्यादा चमगादड़ आ जाएं या ठहर जाएं तो यह भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में आर्थिक तंगी बढ़ती है।

कबूतर – आपके घर में कबूतर का घोंसला बनाना भी अशुभ माना जाता है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles