Wednesday, April 24, 2024

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी का आज जन्मदिन है, जानिए उन्होंने अब तक क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं…

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. 17 मार्च 1990 को हिसार, हरियाणा में जन्मी साइना ने भारत को बैडमिंटन में दुनिया भर में मशहूर किया है। साइना ने 2012 लंदन ओलंपिक में इतिहास रचा था। इस साल उन्होंने ओलिंपिक में भारत को बैडमिंटन में पहला मेडल दिलाया। उन्होंने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

साइना ने साल 2009 में पहली बार इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

साइना ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। साथ ही, वह एकल प्रतियोगिता में दो राष्ट्रमंडल स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2010 और 2018 में स्वर्ण पदक जीते थे। वहीं, 2018 में मिक्स्ड डबल्स में उन्होंने गोल्ड जीता था। इसके अलावा साइना ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित टीम में रजत पदक और 2006 राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित टीम के साथ कांस्य पदक जीता। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 5 मेडल जीते हैं।

साइना के शानदार करियर पर साल 2021 में एक बॉलीवुड फिल्म भी बनी थी। इस फिल्म का नाम साइना था। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अभिनय किया था और इसे अमोल गुप्ते ने लिखा और निर्देशित किया था। साइना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह हमेशा ही अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles