Friday, April 26, 2024

एक रिचार्ज में काम करेंगे दो नंबर, साथ में मिलेगा डाटा, कॉलिंग और Netflix, Amazon Prime फ्री…

नई दिल्ली: जियो यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके पीछे कई कारण हैं। कम लागत में अधिक लाभ। आज हम आपको ऐसे ही एक ऑफर के बारे में बता रहे हैं। आपको इसे रिचार्ज करने की जरूरत नहीं है और आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे कई फायदे मिलते हैं। अगर आप भी इस प्लान के बारे में सोच रहे हैं तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Jio 599 पोस्टपेड प्लान-: Jio 399 पोस्टपेड प्लान सबसे सस्ता है, लेकिन Jio 599 पोस्टपेड प्लान में आप इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, Jio 599 पोस्टपेड प्लान में एक नंबर के साथ एक अतिरिक्त नंबर का ऑफर दिया जा रहा है। यानी आपको दूसरे सिम के लिए कुछ भी भुगतान करने की जरूरत नहीं है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा फ्री मिलेगा। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। यह प्लान नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ भी ऑफर किया जाता है।

Jio 799 पोस्टपेड प्लान-
Jio 799 पोस्टपेड प्लान भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में आपको 2 अतिरिक्त सिम कार्ड दिए जाते हैं। यानी आपको दो कार्ड में फ्री डेटा और कॉलिंग का फायदा मिलेगा। साथ में प्रतिदिन 100 एसएमएस और कुल 150 जीबी डेटा दिया जाता है।

Jio 999 पोस्टपेड प्लान-
Jio 999 पोस्टपेड प्लान आपको कई सुविधाएं प्रदान करता है। इसमें 3 अतिरिक्त सिम कार्ड मिलते हैं। इन नंबरों पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है। इसके अलावा कुल 200GB डेटा दिया जाता है। यह प्लान आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम का ओटीटी सब्सक्रिप्शन देता है। यानी एक प्लान में कई सुविधाएं मिलती हैं। अगर आप ज्यादा बेनिफिट्स वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह डील आपके लिए बेस्ट है।

Related Articles

Stay Connected

1,158,960FansLike
856,329FollowersFollow
93,750SubscribersSubscribe

Latest Articles